Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 IPL 11: MI के खिलाफ मैच में KXIP ने जीता टॉस, पहले करेगें गेंदबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 में आज का मुकाबला काफी अहम है आज इस सीजन का 50वां मुकाबला है जो मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। जहां किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमत्रित किया है ।एक ओर इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत के बाद लगातार अपने पिछले तीन मुकाबले हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए यह आखरी मौका होगा।

IPL 11: आज होगा मुंबई इंडियंस और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला, मुंबई के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने आने वाले दोनों मैचों को जीतकर प्ले ऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने की सोच रहे होंगे और उनका पहला इमतिहान आज है। मुंबई इंडियंस ने अभी 12 मैच खेले है जिसमें से उन्होंने पांच मैचों में जीत दर्ज की है तो 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण पॉइंट टेबल पर वह 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

वहीं जीत की पटरी से उतरी किंग्स इलेवन पंजाब 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ वह 12 अंकों के साथ नंबर पांच पर है। किंग्स इलेवन पंजाब को भी अभी दो ओर मैच खेलने है और कप्तान आर अश्विन और उनकी टीम अपनी पिछले मैचों में मिली हार को भुलाते हुए अपने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर टीम को प्ले ऑफ में पहुंचाने की कोशिश करनी होगी।



Herald