स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के बल्ले ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में तूफान मचा दिया। किशन की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही मुंबई टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया।
इशान किशन ने इस मैच में मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की और इस सीजन में मुंबई की ओर तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन एक है।
इशान किशन ने केकेआर के विरूद्ध मैच में 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली। इशान किशन ने इसके साथ ही इस मैच में 5 चौके व 6 शानदार छक्के लगाने में सफल रहे।
इसके साथ ही इशान किशन ने इस सीजन में मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा 15 छक्के लगाने के मामलें में एविन लुईस की बराबरी कर ली है। लुईस ने भी इस सीजन में अभी तक 15 छक्के जड़े है।
Herald