Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#IPL-11: RR के सामने KKR की चुनौती, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में आज मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

kkr

इस एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 से हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।

कप्तान दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन कोलकाता के मुख्य हथियार हैं। इसके बाद, राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए उसके पास कलाई के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, पीयूष चावला हैं।

कार्तिक ने इस सीजन में कोलकाता के लिए 438 रन बनाए हैं। उन्होंने 412 रन 13 पारियों में ही बनाए थे, वहीं केरन पोलार्ड ने 17 पारियों में साल 2013 में 419 रन बनाए थे।

नरेन चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 300 से अधिक रन बनाते हुए 15 विकेट भी लिए हैं। उनसे पहले इस सूची में शेन वाटसन, ड्वायन ब्रावो और जैक कैलिस का नाम शामिल है।

इसके अलावा, आंद्रे रसेल भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से वह राजस्थान के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

राजस्थान पर नजर डाली जाए, तो दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरीक क्लासेन भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसमें गौतम भी उनका साथ दे सकते हैं।

दो सप्ताह पहले ही इसी पिच पर दोनों टीमें आमने-सामने आईं थी और कोलकाता ने राजस्थान को छह विकेट से हराया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व क्षेत्र के क्यूरेटर आशीष भोमिक को इस मैच के लिए ट्रैक तैयार करन के लिए कहा गया है।

मैच की जगह- मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का वक्त- मैच शाम 8 बजे शुरू होगा।

लाइव टेलिकास्ट- सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है।

लाइव स्ट्रीमिंग- सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी।

The post #IPL-11: RR के सामने KKR की चुनौती, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.