स्पोर्ट्स डेस्क । आईपीएल के 11 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेले मैच में 2 विकेट से मात देकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सनराइज़र्स हैदराबाद की खतरनाक गेंदबाजी के कारण 139 रन लक्ष्य भी चेन्नई के लिए कुछ समय के लिए बड़ा कर दिया था क्योंकि चेन्नई ने अपने बड़े विकेट जल्दी ही खो दिए थे। लेकिन फाफ डूप्लेसी 67 रन नाबाद शानदार बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई ने मैच जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी के सामने ज्यादा बड़ा स्कोर नही कर पायी और निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से टॉप स्कोर कार्लोस ब्रेथवेट रहे जिन्होंने 43 रन बनाए। कप्तान केन विलियम्सन तेजी 15 गेंदों पर 24 रन बना जिसके कारण टीम 139 रन का लक्ष्य कर पायी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम हैदराबाद की गेंदबाजी के सामने शुरुआत में ही लडखड़ा गयी और शेन वॉटसन 0 रन और अंबाती रायुडू 0 रन कर आउट हो गए। चेन्नई की और से सुरेश रेना ने कुछ अच्छा खेलने का प्रयास किया। लेकिन 22 रन बनाकर सिद्धार्थ कौल की बोल पर क्लीन बोल्ड हो गए। फाफ डूप्लेसी 67 रन नाबाद शानदार बल्लेबाजी से चेन्नई ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
Herald