इन्टरनेट डेस्क। आईपीएल हो और छक्कों की बारिश नही हो यह तो हो ही नही सकता रिकॉर्ड के मामले में आईपीएल में हर दिन नये रिकॉर्ड बनते है ऐसा ही एक रिकॉर्ड बनाया है शेन वाटसन ने उन्होंने अपना नया रिकॉर्ड बनाने पर बताया की उम्र का प्रदर्शन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल-11 के मुकाबले में सोमवार को 78 रन की पारी खेल ऐसा साबित किया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर वाटसन ने धमाकेदार अंदाज में मात्र 40 गेंदों में चार चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 78 रन ठोक डाले। इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने इससे पहले एक पारी में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना रखा था । डु प्लेसिस ने भी वाटसन के साथ कदमताल करते हुए 33 गेंदों पर 33 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अब सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड में वाटसन ने अपने आप को ही पीछे छोड़ कर अपना नया रिकॉर्ड बना लिया है।