Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11: राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में जीतना होगा कल का मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ज्यादा कमाल नही कर पायी है लेकिन कल होने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच मैं टीम को हर हाल में जीतना होगा नही तो उस पर इस सीजन से बाहार होने का खतरा मडरा सकता है। राजस्थान रॉयल्स कल अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी।

आईपीएल 11 सीजन की टेबल में अभी राजस्थान रॉयल्स टीम 6 नंबर पर बनी हुई है साथ ही टीम के पास अभी 8 अंक है जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स 14 अंको के साथ दूसरें नंबर पर बनी हुई साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहें है जबकि राजस्थान रॉयल्स कप्तान रहाणे और संजू सैमसम पर टीम को उम्मीद रहेगी।

साथ ही यह तय है की अगर टीम को प्लेऑफ में बना रहना है तो कल चेन्नई सुपरकिंग्स खिलाफ मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी अब देखना ये होगा की टीम कल अपने आपको बचा पाती है या चेन्नई सुपरकिंग्स इस दौड़ में और आगे निकल जाएगी।



Herald