स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 11 वें संस्करण में आज एक बडा मुकाबला होने जा रहा हैं। ये मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। आज खेले जाना वाला ये रोमांचक मुकाबला राजस्थान के होमग्राउंड पिच सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाने वाला हैं। आईपीएल के 11वें सीजन में ये 43वां मुकाबला होगा।
आज रात आठ बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाने वाला यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आईपीएल टूर्नामेंट में बने रहने के लिए राजस्थान की टीम को यह मैच अपने नाम करना जरूरी हैं। अगर राजस्थान की टीम ये मैच हारती हैं तो आईपीएल के 11वें सीजन से बाहर होने का रास्ता साफ हो जायेगा।बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो राजस्थान ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई खास प्रदर्शन नही किया हैं। इस टूर्नामेंट में राजस्थान ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिनमें से 4 में जीत दर्ज की हैं वही चेन्नई ने इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत 10 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की हैं। इस टूर्नामेंट में चेन्नई की कमान एमएस धोनी के हाथों में होगी वही राजस्थान की कप्तानी की बागडौर अजिंक्य रहाणे संभालेंगें।
संभावित टीमें-
राजस्थान रॉयल: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, संजू सेमसन, बेन स्टोक्स, हेनरिक क्लासेन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, के गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट।
चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, अम्बाती रायडू, सुरेश रैना, सेम बिल्लिंग्स, रविंद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर,मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा।
Herald