स्पोर्ट्स डेस्क:इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अंक तालिका में सबसे फिसड्डी हुई दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज मैच खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स का आज रॉयल चैलेंजर्स से मुकाबला होगा।
दिल्ली डेयरडेविल्स पिछले पांच सालों से शीर्ष 5 में जगह बनाने में असफल रही है। इस संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स 11 मैचों में केवल 3 जीत ही दर्ज कर सकी है और वह छह अंकों के साथ तालिका में अन्तिम स्थान पर मौजूद है।
विराट कोहली कीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इस सीजन में बहुत खराब प्रदर्शन रहा है।दस मैचों में केवल तीन जीत दर्ज कर सकी है। वह छह अंकों के साथ तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर मौजूद है। आज के मैच से चैलंजर्स का प्लेआॅफ में जाने की उम्मीद बन सकती है।
टीमें:
दिल्ली डेयरडेविल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), विजय शंकर, पृथ्वी शो, अभिषेक शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट डैन क्रिश्चियन, जूनियर डालाघोष, गुरकीरत मान सिंह, संदीप लमिचहेन, मंजूत कालरा, ग्लेन मैक्सवेल अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, क्रिस मॉरिस कॉलिन मुनरो, शाहबाज नदीम, नमन ओझा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, ब्रेंडन मैकुलम, मोइन अली, कोरी एंडरसन, मुरुगन अश्विन, युजेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी,क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) सरफराज खान कुलवंत खेजोलिया, मनदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, नवदीप सैनी, टिम साउथी, मानन वोहरा, वाशिंगटन सुंदर
Herald