खेल डेस्क। आईपीएल के 11वें संस्करण में आज दो बडे मुकाबले खेले जाने वालें हैं। आज शाम 4 बजें से होने वाला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराईजर हैदराबाद के बीच खेला जायेगा, वहीं रात आठ बजे से होने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। आईपीएल के 11वें सीजन में ये दोनो मुकाबले बडे अहम हैं।
आईपीएल के 11वें सीजन में आज शाम 4 बजे से चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराईजर हैदराबाद के बीच कांटे का मैच देखा जा सकता हैं। ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जायेगा। आईपीएल के 11वें सीजन में ये 46वां मैच होगा। बात अगर पाइंट टेबल के अनुसार करें तो सनराईजर हैदराबाद ने इस टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 11 मैच खेले हैं जिनमें से 9 मैचों में जीत दर्ज की हैं, वही चेन्नई ने भी अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार खेल का मुजायरा करते हुए कुल खेले गयें 11 मैचों में से 7 मैचों में जीत दर्ज की हैं।
आईपीएल सीजन 11 में आज रात आठ बजे से खेला जाने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला हैं। ये मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम पर खेला जायेगा। आईपीएल के 11वें सीजन का यह 47वां मैच होगा। पाइंट टेबल के मुताबिक मुंबई ने अब तक इस टूर्नामेंट में 11 में से 5 मैंचों में जीत दर्ज की हैं वही राजस्थान ने भी कुल 11 मैंचों में से 5 मैच जीते हैं। आज इन दोनो दिग्गज टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मैच हैं जिससे इनके इस टूर्नामेंट में बने रहने की संभावनाएं साफ नजर आने लगेगी।