स्पोर्ट्स डेस्क। उम्मीद को जिंदा रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आज दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत दर्ज की है। साथ ही आईपीएल-11 में प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा। कोहली ने अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला मैदान पर 40 गेंदों पर 70 रन बनाये जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
डिविलियर्स ने 37 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाये। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 118 रन जोड़े। बेंगलूर ने 19 ओवर में पांच विकेट पर पांच विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली की बल्लेबाजी में कोई ज्यादा का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 181 रन बनाये थे।
दिल्ली की कोई बल्लेबाज आज ज्यादा कमाल नही दिखा पाया और केवल ऋषभ पंत (34 गेंदों पर 61 रन) और श्रेयस अय्यर (35 गेंदों पर 32 रन) ने टीम को शुरूआती में उबारा। साथ ही बताया जा रहा है की इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।
Herald