स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 कुछ टीमों के लिए बहुत अच्छा रहा और कुछ टीमों के लिए बहुत बुरा आईपीएल सीजन में 3 बार की चैंपियन रही मुंबई पर बाहर जाने का खतरा मडरा रहा है। बताया जा रहा है की अगर टीम को आईपीएल में बना रहना है तो हर हाल में अपना अगला मुकाबला जीतना होगा और यही हाल है किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है उनको भी अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अभी आईपीएल के इस सीजन में बनी हुई है टीम ने 12 मैचों में 6 मैचों में जीत का सामना किया है और बाकि के 6 मैचों में टीम को हार का समाना करना पड़ा है और इसके साथ ही टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर बनी है। वहीं रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियन्स 12 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर बनी हुई है।
बताया जा रहा है की मुंबई इंडियन्स की रन रेट काफी ठीक है और इस वजह से अगर वो अपना अगला मैच जीत लेती है तो अंकतालिका में 2 अंको के साथ 12 अंको पर पहुंच जायेगी। राजस्थान, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी अब अगला मुकाबला जीतना जरुरी है।
Herald