Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#IPL-11: राजस्थान और मुंबई के बीच होगा ‘करो या मरो’ का मुकाबला

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज मुंबइ इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करेगी।दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं और इस मैच में हार उन्हें अंतिम-4 की दौड़ से बाहर कर सकती है।

mi-vs-rr

पिछले मैच में राजस्थान के लिए जोस बटलर ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली थी और टीम की जीत के सूत्रधार बने थे। बटलर पर मुंबई के खिलाफ भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। राजस्थान की बल्लेबाजी में जो एक शख्स लगातार रन उगल रहा है वो हैं युवा बल्लेबाज संजू सैमसन। पिछले मैच में बेशक सैमसन ने बड़ी पारी न खेली हो लेकिन अहम समय पर बटलर के साथ खड़े होकर टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा था।

कप्तान अंजिक्य रहाणे बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वहीँ कृष्णाप्पा गौतम का बल्ला रन तो कर रहा है लेकिन निरंतरता की कमी उनके प्रदर्शन को कमजोर करती रही है। गेंदबाजी में हालांकि उन्होंने अपनी फिरकी से प्रभावित किया है।

उनके अलावा गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाएं हैं तो वहीं स्टोक्स गेंद से भी अपना प्रभाव छोड़न में सफल नहीं रहे हैं।

वहीं मुंबई की बात की जाए तो कप्तान रोहित शर्मा सही समय पर टीम को एकजुट करने और संतुलित प्रदर्शन करवाने में सफल रहे हैं। उन्होंने खुद बल्ले से अपनी भूमिका निभाई है। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव इस सीजन में रनों की बारिश कर रहे हैं। सूर्यकुमार और इविन लुइस की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत देने में अधिकतर समय सफल रही है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिशेल मैक्लेघन ने टीम का भार अच्छे से अपने कंधों पर उठा रखा है। पांड्या बंधुओं ने भी यहां भी कप्तान को खुश ही किया है।

मैच की जगह- मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का वक्त- मैच रात आठ बजे शुरू होगा।

लाइव टेलिकास्ट- सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है।

लाइव स्ट्रीमिंग- सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी।

संभावित प्लेइंग 11
MI: इविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्‍या, कृणाल पांड्‍या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे, मुस्ताफिजुर रहमान/एडम मिल्ने।

RR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, के. गौतम, जोफ्रा आर्चर, अंकित शर्मा/श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी।

The post #IPL-11: राजस्थान और मुंबई के बीच होगा ‘करो या मरो’ का मुकाबला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.