Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11:  हैदराबाद के खिलाफ आज कोलकाता का होगा ‘करो या मरो मैच’

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल-11 में आज 54वां मुकाबला आज कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा। कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है कोलकाता को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। क्योंकि कोलकाता उस सीमा पर है जहां वह प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी और अगर मैच हार जाती है तो कुछ भी हो सकता है। साथ ही हैदराबाद को अपनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली पिछली हार के बाद यह मैच जीतना चाहेगी।

साथ ही बताया जा था है की कोलकाता 13 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है साथ ही आगरा अज कोलकाता मैच जीत लेता है तो उसके 16 अंक हो जाएगे और वह प्ले ऑफ में पहुंच जाएगा। साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिली हार के बाद अब हैदराबाद यह मैच जीतना चाएगी और अंकतालिका में अपने 2 अंक का इजाफा करेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवोन सियरले, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी और टॉम कुरेन।

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, रिक्की भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, बासिल थम्पी, के खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जॉर्डन, तन्मय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपुल शर्मा, मेहंदी हसन और एलेक्स हेल्स।



Herald