स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 11 वें संस्करण में कल हैदराबाद ने कोलकाता को पराजित कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया हैं। इस मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 14 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। और इस मैच के हीरो रहा है अफगान सुपर स्टार राशिद खान जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर मैच जीताकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
कल उनके खेल की तारीफ करते हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी ने अफगान खिलाड़ी के खेल की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत में अपने खिलाडिय़ों को आईपीएल में खेलाने के लिए धन्यवाद करते हैं। और उनके खेल की तारीफ की है और उन्होंने कहा की हमे अपने युवा खिलाड़ी राशिद खान पर गर्व है।
साथ ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीटर पर मजाक करते हुए कहा मोदी हम अपने युवा स्पिनर को आपको नहीं देंगे साथ ही उन्होंने कहा की हमे अपने हीरो राशिद खान पर गर्व है। साथ ही मैं अपने भारतीय दोस्तों का अफगान खिलाडिय़ों को आईपीएल में मौका देने के लिए शुक्रगुजार हूं।
Herald