Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11: आज होगा मुंबई इंडियंस और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला, मुंबई के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 11वें सीजन में आज खेले जाने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस और किंग्‍स इलेवन के बीच होगा। ये मुकाबला आईपीएल सीजन का 50वां मैच होगा जो मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जायेगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 3 सीजन अपने नाम किये थे और इस सीजन में मुंबई पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा हैं। आईपीएल के 11वें सीजन में आज खेले जाना वाला मुकाबला मुंबर्इ के लिए जीतना बेहद जरूरी हैं।

सूत्रों के मुताबिक आज खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई की कप्‍तानी रोहित शर्मा करेंगें वहीं पंजाब की कमाने रविचंद्रन अश्विन के हाथों में होगी। बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो मुंबई ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मैच खेले हैं जिनमें से 5 मैचों में जीत दर्ज की हैं वहीं पंजाब के द्वारा खेले गयें कुल 12 मैचों से मात्र 6 मैच अपने नाम किये हैं।

संभावित टीमें-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड, मुस्ताफिजुर रहमान, क्रुणाल पंड्या, राहुल चहर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, इविन लुइस, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, सौरभ तिवारी, तजिन्दर सिंह, ज्यां पॉल डुमिनी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयंक मार्कंडेय, अकिला धनंजय, शरद लुंबा, अनुकूल रॉय, एमडी निधीश, मोहसिन खान, एडम मिलने, मिशेल मैक्लेनगन।

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, अक्षर पटेल, करूण नायर, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, लोकेश राहुल, मार्कस स्टोइनिस, अंकित राजपूत, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, बरिंदर शरण, मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई, मंजूर डार, अक्षदीप नाथ, मयंक डागर, प्रदीप साहू।



Herald