Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11: ईशान किशन ने इस खिलाड़ी की वजह से खेली तूफानी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क। कल कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई के बीच आईपीएल 11 का 41वां मुकाबला ईडन गार्डन्स मैदान में खेला गया था। मुंबई के 210 रन का विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम मात्र 108 रन ही बना पायी और मुंबई ने यह मैच 102 रन से जीत लिया। इस जीत के हीरो रहें मुंबई इंडियंस युवा क्रिकेटर ईशान किशन जिन्होंने 21 गेंदों में 62 रन बनाये। ईशान किशन ने मात्र 17 गेंदों और ही 50 रन बना लिए थे।

मुंबई इंडियंस क्रिकेटर ईशान किशन ने विस्फोटक पारी श्रेय मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा को दिया किशन ने कहा की "रोहित भईया ने मुझे कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ करो. जब आपका कप्तान और साथी खिलाड़ी आपका समर्थन करते हैं और कहते हैं कि अपना नैसर्गिक खेल खेलो तो यह शानदार है."

किशन ने अपनी पारी में धोनी को भी धन्यवाद दिया किशन ने कहा, "वह महान हैं. धोनी भाई ने भी मुझे काफी टिप्स दिए हैं. वह मुझे कहते हैं कि हालात देखो और अपनी पारी आगे बढ़ाओ. जब ये खिलाड़ी मुझ से ऐसी बात करते हैं तो मैं आत्मविश्वास से भर जाता हूं।."



Herald