Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 IPL 11: इस मामलें में पहले भारतीय खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव

इंटरनेट डेस्क: सूर्यकुमार यादव आईपीएल के 11वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आ रहे है। सूर्यकुमार ने इस सीजन में अभी तक शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।

Post Image

मुंबई इंडियंस के इस खतरनाक बल्लेबाज ने कई अहम मुकाबलों में टीम के लिए उपयोगी पारी खेली है। सूर्यकुमार ने इस दौरान अपने नाम इस सीजन में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।

Post Image

मुंबई के इस बल्लेबाज ने बुधवार को पंजाब के विरूद्ध खेले गए अहम मुकाबले में 27 रन बनाते ही अपने 500 रन पूरे कर लिए है। आईपीएल के इस सीजन में सूर्यकुमार ने अनकैप्ड खिलाड़ी होते हुए 500 रन बनाए है। इस मामलें में यादव पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।

Post Image


सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले है। सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान इस सत्र में अपने 500 रन बनाए है। यादव ने इस सीजन में अभी तक 4 अर्धशतक भी लगाए है।



Herald