Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#IPL-11: चेन्नई और हैदराबाद में कांटे की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच

पुणे। महेंद्र सिंह की धोनी की नेत्रित्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स पुणे में अपने दूसरे घरेलू मैदान में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज कर इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी चाहेगा।

CSKVSRH

दूसरी तरफ हैदराबाद पहले ही प्लेआफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी है और उसकी नजरें एक और मैच को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

चेन्नई के बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं, लेकिन डेथ ओवरों में उसकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। चेन्नई के अधिकतर बल्लेबाज अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, ड्वायन ब्रावो, धौनी और सुरेश रैना ने जब भी टीम को जरूरत पड़ी है, बल्ले से अपना योगदान दिया है।

गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 18 रन देकर तीन विकेट झटके थे। लुंगी एनगिदी, डेविड विले और शार्दूल ठाकुर पर एक बार फिर तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। चेन्नई के लिए डेथ ओवरों में गेंदबाजी उसकी अभी भी चिंता बनी हुई है।

दूसरी तरफ हैदराबाद चाहेगी कि एक और जीत दर्ज कर वह इस सीजन में लगातार सात मैच जीते। पूर्व चैंपियन हैदराबाद में यह क्षमता है कि वह किसी भी बड़े स्कोर को हासिल कर सकती है और किसी भी छोटे का स्कोर का बचाव कर सकती है।

गेंदबाजी में खासकर स्पिन विभाग में राशिद खान और शाकिब अल हसन अच्छा कर रहे हैं। इन्हें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और सिद्वार्थ कौल से भी अच्छा साथ मिल रहा है।

टीम की बल्लेबाजी कहीं न कहीं कप्तानल केन विलियमसन के इर्द-गिर्द के ही घूमती दिखाई दे रही हैं जिन्होंने इस सीजन में अब तक छह अर्धशतक लगाए हैं।

शिखर धवन भी फार्म लौट आए हैं और उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नाबाद 92 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। हालांकि अगर कप्तान असफल होते हैं तो एलेक्स हेल्स और मनीष पांडे को अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेनी होगी।

मैच की जगह- मैच पुणे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का वक्त- मैच शाम चार बजे शुरू होगा।

लाइव टेलिकास्ट- सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है।

लाइव स्ट्रीमिंग- सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी।

संभावित प्लेइंग 11

CSK: शेन ‍वॉटसन, फॉफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्‍वेन ब्रावो, हरभजनसिंह, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नजीडी।

SRH: शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियम्सन (कप्तान), शाकिब अल हसन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा/श्रीवत्स गोस्वामी, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

The post #IPL-11: चेन्नई और हैदराबाद में कांटे की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.