Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL के 11वें सीजन में इस बल्लेबाज ने जड़ा तीसरा तेज अर्धशतक, चौंकाने वाला नाम 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल के 11वें सीजन के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को 102 रनों के विशाल अंतर से हराकर अपने प्लेआॅफ की उम्मीदें जिंदा रखी है।

Post Image

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Post Image

इशान किशन ने इस मैच में इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। इशान किशन ने इस मैच में मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इशान किशन ने इस मैच में 21 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली।

Post Image

इशान किशन से पहले इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल ने 14 गेंदों में बनाई थी। उसके बाद केकेआर के सुनील नारायण ने 17 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी।



Herald