स्पोर्ट्स डेस्क: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल के 11वें सीजन में 27 अप्रेल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 छक्के जड़े थे। अय्यर ने इस पारी में 40 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स के खतरनाक बल्लेबाज संजू सैमसन ने 15 अप्रेल को रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के विरूद्ध मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा 10 छक्के जड़ने में सफल रहे। सैमसन ने इस मैच में 45 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज अंबाती रायूडु ने 25 अप्रेल को आरसीबी के विरूद्ध मैच की एक पारी में 8 छक्के लगाने में सफल रहे। रायूडु ने इस मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेली थी।
महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है। धोनी आईपीएल के 11वें सीजन में शानदार फार्म में चल रहे है। धोनी ने 25 अप्रेल को आरसीबी के विरूद्ध मैच की एक पारी में 7 छक्के जड़े थे।
Herald