Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 :  इन गेंदबाजों ने लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट, इस खिलाड़ी के सिर पर है पर्पल कैप

स्पोर्ट्स डेस्क: किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रू टाई ने आईपीएल के 11वें सीजन में अभी तक 10 मैच खेले है। टाई ने इस दौरान अभी तक सबसे ज्यादा 16 विकेट लेने में सफलता हासिल की है और पर्पल कैप अपने सिर पर सजा रखी है।

Post Image

मुंबई इंडियंस के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के 11वें सीजन में 10 मैचों 16 विकेट चटकाने में सफलता हासिल की है। इस सीजन में पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी से गेंदबाजी से टीम को विजयी बनाया है।

Post Image

किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने इस सीजन में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। मुजीब उर रहमान ने इस सीजन में अभी तक 14 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है।

Post Image

मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज के बादशाह मयंक मार्कंडे ने आईपीएल के 11वें सीजन में अभी तक 11 मैच खेले और 36 ओवर में 281 रन लुटाए है। मार्कंडे ने इस दौरान इस सीजन में अभी तक 14 विकेट प्राप्त किए है।



Herald