Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#IPL-11: दिल्ली के सामने प्लेऑफ में जगह बनाने की चुनौती

नई दिल्ली। प्लेऑफ में जगह पक्की करने की उम्मीद के साथ गौतम गंभीर के अगुआई वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम गुरुवार को आईपीएल 11 के 42वें मैच में फिरोजशाह कोटला मैदान पर टॉप पर काबिज सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी।

delhi-daredevils

केन विलियमसन की टीम हैदराबाद ने अपने पिछले 10 मैचों में से आठ में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। उसके पास 16 अंक हैं, वहीं दिल्ली 10 में से केवल तीन मैच जीतने में सफल रही है।

ऐसे में दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे। हैदराबाद और दिल्ली का सामना अब तक 11 बार आईपीएल में हो चुका है और इसमें हैदराबाद ने सात मैच जीतते हुए बढ़त बना रखी है।

दिल्ली की सलामी बल्लेबाजी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। हालांकि, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद श्रेयस अय्यर की टीम को अच्छे रन बनाने में मुश्किल हो रही है।

पृथ्वी के अलावा, श्रेयस और विकेटकीपर ऋषभ पंत भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आशा है कि हैदराबाद के खिलाफ टीम अच्छा स्कोर बनाएगी।

दिल्ली की गेंदबाजी पर नजर डालें, तो न्यूजीलैंड के ट्रैंट बाउल्ट, आवेश खान, इंग्लैंड के लियाम प्लंकट और हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर के साथ स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सनराइजर्स की गेंदबाजी अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज राशिद खान और बांग्लादेश के शाकिब अल-हसन बहुत ही बेहतरीन तरीके से संभाल रहे हैं। हैदराबाद की स्पिन गेंदबाजी में अन्य गेंदबाजों को भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल का साथ भी मिल रहा है।

ऐसे में विलियमसन को शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे का साथ मिल रहा है। दिग्गज खिलाड़ी युसुफ पठान को अपनी फॉर्म में आने में थोड़ा समय लगा है।

मैच की जगह- मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का वक्त- मैच रात आठ बजे शुरू होगा।

लाइव टेलिकास्ट- सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है।

लाइव स्ट्रीमिंग- सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी।

The post #IPL-11: दिल्ली के सामने प्लेऑफ में जगह बनाने की चुनौती appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.