स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज इस आईपीएल सीजन 11 का 41वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। जों अभी कुछ समय में शुरू होने जा रहा है साथ ही कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
इस टूर्नामेंट में मुंबई ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिनमें से मात्र 4 में जीत दर्ज की हैं, वहीं कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिनमें से 5 मैच अपने नाम किये हैं। इस मैच में मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों मे होगी वही कोलकाता की कमान दिनेश कार्तिक के हाथों में होगी।
संभावित टीमें-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड, मुस्ताफिजुर रहमान, क्रुणाल पंड्या, राहुल चहर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, इविन लुइस, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, सौरभ तिवारी, तजिन्दर सिंह, ज्यां पॉल डुमिनी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयंक मार्कंडेय, अकिला धनंजय, शरद लुंबा, अनुकूल रॉय, एमडी निधीश, मोहसिन खान, एडम मिलने, मिशेल मैक्लेनगन।
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नारायण, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभम गिल, आंद्रे रसेल, टॉम क्यूरेन, पियूष चावला, शिवम मोवी, कुलदीप यादव,विनय कुमार, रिंकू सिंह, केमरन डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, ईशांक जग्गी, टॉम कुरेन.
Herald