Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-11: केएल राहुल ने अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए हासिल की ऑरेंज कैप

नई दिल्ली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब 15 रनों से हार गई। हार के बावजूद भी इनके टीम का एक प्लेयर ऐसा है जो जो अपने बल्ल्बाजी से सबके दिलो को जीत रहा हैं।

rahul

पंजाब के युवा बल्लेबाज केएल राहुल ने मैच में 70 गेंदों पर 95 रन बनाए। इस तूफानी पारी की बदौलत केएल राहुल अंबाती रायुडू को पीछे छोड़कर ऑरैंज कैप के हकदार हो गए हैं।

अब केएल राहुल के दस मैचों में 471 रन हैं। वहीं उनका औसत 58.88 और स्ट्राइक रेट 156.48 का है। इस आईपीएल में राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंदौर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में भी उन्होंने आखिरी तक रूककर टीम की जीत तय की थी। उस मैच में राहुल ने मुश्किल विकेट पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही 54 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी।

के एल राहुल ने आईपीएल के 11वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में 50 का आंकड़ा कर लिया। ये आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। इसके बाद राहुल ने केकेआर के खिलाफ एक और पंजाब के खिलाफ दो अर्धशतक जड़ दिए।

आपको बता दें के एल राहुल को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती। उन्हें एक ओपनर बल्लेबाज माना जाता है लेकिन इस सीजन में उन्होंने हर परिस्थिति में रन बनाए हैं और राहुल ने साबित किया है कि वो किसी भी नंबर और हालात में रन बना सकते हैं।

The post IPL-11: केएल राहुल ने अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए हासिल की ऑरेंज कैप appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.