Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: 3 जीत के साथ आसानी से प्ले ऑफ में पहुंच रही है आरसीबी, ये है पूरा समीकरण

आरसीबी की टीम के लिए अब तक का यह आईपीएल उतना खास नहीं रहा है. आरसीबी की टीम ने अब तक अपने 11  मुकाबले खेले है. जिसमे से 4 मैचों में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की है और 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

हालाँकि, अभी आरसीबी की टीम पूरी तरह से प्लेऑफ़ की रेस से बाहर नहीं हुई है. आरसीबी की टीम के पास अभी भी प्लेऑफ़ में पहुंचने का मौका है.

जीतने होंगे अपने बाकि के तीनों मैच 

अगर आरसीबी की टीम को प्लेऑफ़ में जगह बनानी है, तो उसे हर हाल में अपने तीनों मुकाबले जीतने ही होंगे. आरसीबी की टीम को अपना अगला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सोमवार 14 मई यानी की आज खेलना है.

इसके बाद आरसीबी की टीम 17 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. वही इसके बाद आरसीबी की टीम को 19 मई को राजस्थान रॉयल के खिलाफ मैच खेलना है. इन तीनों में से अगर आरसीबी एक भी मैच हारती है, तो वह प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जायेगी.

अपनी तीन जीत के साथ दूसरी टीमों की हार की करनी पड़ेगी दुआ 

आपकों बता दे, कि आरसीबी के लिए सिर्फ तीन जीत ही काफी नहीं है. उसे अपनी जीत के साथ दूसरी टीमों के नतीजे पर भी अपनी नजर रखनी होगी.

आरसीबी को मुंबई इंडियंस के बाकि बचे दोनों मैच में से एक मैच हारने की दुआ करनी होगी और एक जीतने की दुआ करनी होगी. आरसीबी चाहेगी, कि मुंबई पंजाब को हराये. वही दिल्ली के खिलाफ मुंबई की हार की कामना करनी होगी.

वही आरसीबी को पंजाब को खुद भी हराना होगा और पंजाब के चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच में भी उसकी हार की दुआ करनी होगी.

वही आरसीबी को यह भी दुआ करनी होगी, कि कोलकता नाईट राइडर्स राजस्थान रॉयल को 15 मई को होने वाले मैच में हरा दे. साथ ही खुद के भी 19 मई को होने वाले अंतिम मैच में राजस्थान रॉयल की टीम को हराना पड़ेगा.

इस समीकरण के बाद आसानी से 14 अंक के साथ प्ले ऑफ में पहुंचेगी आरसीबी 

अगर यह सब समीकरण आरसीबी के पक्ष में हो गये. तो आरसीबी के 14 अंक हो जायेंगे. वही पंजाब की टीम के 12  अंक ही रहेंगे.

राजस्थान रॉयल की टीम के भी 12 अंक ही रहेंगे. वही मुंबई इंडियंस की टीम के पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर 12 अंक हो जायेंगे.

इस समीकरण से आरसीबी के मुंबई, राजस्थान और पंजाब तीनों से ज्यादा अंक हो जायेंगे और वह प्लेऑफ़ में आसानी से पहुंच जायेगी.

वही अगर पंजाब मुंबई से जीत जाती है, तो आरसीबी को पंजाब से आगे निकलने के लिए अच्छे नेट रन-रेट की जरुरत पड़ेगी, इसलिए उसे अपने बाकि बचे तीन मैच बड़े अंतर से भी जीतने होंगे.

इन मैच पर करेगा निर्भर                             आरसीबी को चाहिए ये नतीजा       समीकरण के बाद पॉइंट्स 

आरसीबी बनाम पंजाब                                         जीत आरसीबी                             आरसीबी -14

राजस्थान बनाम कोलकता                                     जीत कोलकता                              पंजाब -12

मुंबई बनाम पंजाब                                              जीत मुंबई                                  मुंबई-12

आरसीबी बनाम सनराइजर्स                                    जीत आरसीबी                              राजस्थान-12

राजस्थान बनाम आरसीबी                                      जीत आरसीबी

दिल्ली बनाम मुंबई                                              जीत दिल्ली

चेन्नई बनाम पंजाब                                               जीत चेन्नई

इस पूरे समीकरण के बाद आरसीबी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ मिलकर प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई आसानी से कर लेगी.

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो इसे प्लीज लाइक और शेयर करे.

The post IPL 2018: 3 जीत के साथ आसानी से प्ले ऑफ में पहुंच रही है आरसीबी, ये है पूरा समीकरण appeared first on SportzWiki Hindi.