Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018- इन खिलाड़ियों को खरीद उनकी टीम ने किया महंगे का सौदा, लेकिन ये 3 रहे पैसा वसूल

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में नए सीरे से ऑक्शन हुआ। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को भार-भरकम राशि मिली तो कई खिलाड़ियों को कम राशि से ही संतोष करना पड़ा। ऐसे में बड़ी राशि वाले खिलाड़ियों को अपनी प्राइज को अपने प्रदर्शन से साबित करना था। इनमें से कुछ खिलाड़ी तो निखर गए तो वहीं कुछ खिलाड़ी बुरी तरह से बिखर गए।

आईपीएल के ऑक्शन में खिलाड़ियों का प्राइज मनी उनकी स्टार वेल्यू को ध्यान में रखकर दी जाती है। कुछ खिलाड़ियों ने अपने स्टार पोजिशन को बरकरार रखते हुए इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जो कम प्राइज मनी के बाद भी ऐसा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे कि अपने नाम के आगे स्टार लिखवाने की तैयारी कर ली।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन फ्रेंचाइजी को कितना महंगा-कितना सस्ता

आईपीएल फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनकी प्राइज मनी के साथ कितना महंगा और कैसा रहा। आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। इस आईपीएल का लीग चरण पूरा हो गया है और आपको बताते कुछ खिलाड़ियों की प्राइज मनी की रही कितनी कीमत…..

ऋषभ पंत

दिल्ली डेयरडेविल्स के खेले ऋषभ पंत के लिए ये सीजन बहुत ही यादगार रहा। ऋषभ पंत ने इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पंत ने 14 मैचों में 684 रन बनाए। ऋषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ रूपये में रिटेन किया था ऐसे में ऋषभ पंत का हर रन फ्रेंचाइजी को 1.16 लाख रूपये में पड़ा।

बेन स्टोक्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर दांव खेला। भले ही राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया लेकिन बेन स्टोक्स ने अपने प्रदर्शन से बुरी तरह से निराश किया। स्टोक्स को नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर 12.50 करोड़ रूपये में खरीदा लेकिन स्टोक्स का एक एक रन जहां 6.67 लाख में पड़ा तो वहीं उनका एक-एक विकेट 1.56 करोड़ में पड़ा।

जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेले इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर के लिए ये सीजन सबसे सफलतम रहा। जोस बटलर ने इस सीजन में अपने बल्ले से 13 मैचों में 548 रन बनाए। जोस बटलर को रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रूपये में अपने साथ मिलाया थाी ऐसे में बटलर का हर रन 80 हजार में पड़ा जो मुनाफे का सौदा रहा।

मयंक मारकंडे

मुंबई इंडियंस के युवा स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे ने अपने पहले आईपीएल में ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मयंक मारकंडे ने इस सीजन में 15 विकेट अपने नाम किए। मारकंडे को मुंबई इंडियंस ने महज 20 लाख में खरीदा था ऐसे में मयंक का एक-एक विकेट मुंबई को केवल 1.33 लाख में पड़ा।

एन्ड्रू टाई

किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एन्ड्रू टाई इस सीजन के अब तक के सबसे सफल गेंदबाज हैं। एन्ड्रू टाई का सफर तो खत्म हो चला है लेकिन उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए। टाई को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.20 करोड़ की बड़ी रकम जरूर दी लेकिन इस खिलाड़ी ने निराश नहीं किया और इनका हर विकेट फ्रेंचाइजी को 30 लाख में पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post IPL 2018- इन खिलाड़ियों को खरीद उनकी टीम ने किया महंगे का सौदा, लेकिन ये 3 रहे पैसा वसूल appeared first on SportzWiki Hindi.