Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को IPL 2019 से पहले टीम से बाहर कर सकते है रोहित शर्मा

तीन बार की आईपीएल विजेता रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स का इस आईपीएल में प्रदर्शन बड़ा ही निराशाजनक रहा. पिछले सत्र की विजेता मुंबई इस बार तो लीग मैच से ही बाहर हो गयी. बड़े-बड़े स्टार प्लेयर के होते हुए भी प्ले ऑफ में ना पहुंचना वाकई में मुंबई के फैन्स के लिए निराशाजनक है.

इस बार मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों का अपने अनुकूल प्रदर्शन ना कर पाना भी मुंबई के हार का कारण रहा है.

14 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवे स्थान पर रही मुंबई की टीम में विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने इस बार मुंबई की लुटिया डुबो दी, अब आने वाले सत्र में मुंबई के मैनेजमेंट को सुधार करने की आवश्यकता है. वहीँ अगर देखा जाए तो टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों ने 200 रन के आंकड़े को पार किया, वहीँ गेंदबाजों ने लीग मैचो में 92 विकेट लेकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई.

इन खिलाड़ियों ने लुटा दिया मुंबई इंडियन्स का कारवां 

किरोन पोलार्ड 

नाकामी के सिलसिले में सबसे पहला नाम आता है केरिबियाई आलराउंडर पोलार्ड का, जिन्होने मुंबई को कई मौको पर अकेले बलबूते जीत दिलवाई. लेकिन इस बार पोलार्ड बिलकुल भी लय में नहीं दिखाई पड़े, जिसके कारण भी मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा.

अगर बात करे पोलार्ड के प्रदर्शन की तो पंजाब के खिलाफ बनाए गए 23 गेंद पर 50 रन को अगर छोड़ दे तो पोलार्ड ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने पूरे आईपीएल सीजन में 77 गेंदों का सामना किया, जिनमे मात्र 83 रन ही बनाये. जिसमे उनका स्ट्राइक रेट बेहद साधारण 107.79 रहा.

The post IPL 2018: इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को IPL 2019 से पहले टीम से बाहर कर सकते है रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.