Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: रिकॉर्ड किंग विराट कोहली कभी नहीं तोड़ पायेंगे आईपीएल के ये 5 रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तो अपना लोहा मनवा लिया है। इसके साथ ही विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग में भी जबरदस्त नाम है।  विराट कोहली आईपीएल में भी अपनी वहीं चमक बिखेरने में कामयाब रहे हैं। विराट कोहली इस समय आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली का इन पांच आईपीएल रिकॉर्ड तक पहुंचना रहेगा मुश्किल

विराट कोहली ने आईपीएल के अब तक के करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन आज हम आपको यहां पर ऐसे रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, जो विराट कोहली शायद ही कभी तोड़ पाएंगे।

सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर-175

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर विराट कोहली के पूर्व टीम साथी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने साल 2013 के सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ विस्फोटक 175 रन बनाए थे।

क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड के बाद कोई खिलाड़ी आस-पास भी नहीं पहुंच सका है। और वहीं विराट कोहली के लिए भी आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाना बड़ा मुश्किल है। कोहली का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन का है।

The post IPL 2018: रिकॉर्ड किंग विराट कोहली कभी नहीं तोड़ पायेंगे आईपीएल के ये 5 रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.