Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : ये हैं इस सीजन की पांच सबसे तेज गेंद, इस खिलाड़ी ने टॉप-5 में दो बार दर्ज कराया अपना नाम

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का समापन रविवार को हो गया है। आईपीएल के इस सीजन में कई जबरदस्त रिकॉर्डो की झड़ी लगी। स्पोर्ट्स विकी ने आईपीएल के दौरान हर दिन आपके सामने किसी ना किसी रिकॉर्ड को पेश किया है।

इस सीजन का पांच सबसे तेज गेंद

उसी तरह से आज हम  आईपीएल के इस सीजन का आपको ऐसा रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। जो गेंदबाजों की ताकत को दर्शाता है। ये रिकॉर्ड है इस सीजन के सबसे ज्यादा गति की गेंदबाजी…. आपको हम बताते हैं. वो पांच गेंदे जो इस साल रही सबसे तेज……

जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)- 152.39 किमी प्रति घंटा

राजस्थान रॉयल्स के ओवरसीज खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का कमाल किया। अपनी जबरदस्त स्पीड के लिए पहचाने जाने वाले जोफ्रा आर्चर ने 152.39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर इस सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का कारनामा किया।

बिली स्टेनलेक (सनराईजर्स हैदराबाद)- 151.38 किमी प्रति घंटा

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक भले ही सीजन के शुरूआती मैचों के बाद चोटिल होकर बाहर हो गए लेकिन उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया। स्टेनलेक ने एक गेंद तो 151.38 किमी प्रति घंटा रफ्तार से डाली जो इस सीजन की दूसरी सबसे तेज गेंद रही।

जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)- 150.82 किमी प्रति घंटा

राजस्थान रॉयल्स के स्पीड स्टार जोफ्रा आर्चर का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी रहा। जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन की एक और 150.82 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद डाली। आर्चर की ये गेंद इस सीजन की तीसरी सबसे तेज गेंद रही।

मोहम्मद सिराज (आरसीबी)- 149.94 किमी प्रति घंटा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से इस सीजन में प्रभावित किया। साथ ही सिराज ने एक जबरदस्त गेंद डाली जिसकी रफ्तार 149.94 किमी प्रति घंटा की रही। सिराज की ये गेंद इस आईपीएल सीजन की चौथी सबसे तेज गेंद रही।

शिवम मावी (केकेआर)- 149.86 किमी प्रति घंटा

कोलकाता नाइट राईडर्स के तेज गेंदबाड युवा अंडर-19 स्टार शिवम मानी ने इस सीजन में अपनी खास छाप छोड़ी। अंडर-19 जैसे स्तर से आने के बाद भी इस खिलाड़ी ने अपनी स्पीड से सबको चौंकाया। शिवम ने एक गेंद तो 149.86 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से डाली जो इस सीजन में टॉप-5 में जगह बना गई।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IPL 2018 : ये हैं इस सीजन की पांच सबसे तेज गेंद, इस खिलाड़ी ने टॉप-5 में दो बार दर्ज कराया अपना नाम appeared first on SportzWiki Hindi.