आईपीएल 2018 में 20 वर्षीय ऋषभ पंत ने काफी प्रभावित किया है और इस आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी के सभी अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है। इन्होंने इस सीजन में अभी तक सभी 12 मुकाबले खेले है और शानदार बल्लेबाजी करते हुए ये रिकॉर्ड बनाये है। अभी पंत 582 रनों के साथ इस सीजन में ऑरेंज कैप होल्डर है।

कल रात दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला गया था जिसमें बैंगलोर ने दिल्ली को 5 विकेटों से हरा दिया और दिल्ली की उम्मीदों पर तो पहले से ही पानी फेर दिया है।
इसी के साथ 20 वर्षीय युवा क्रिकेटर ने कल रात फिर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और एक नया कारनामा अपने नाम किया है। इस सीजन में ये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तो है ही लेकिन कल इन्होंने दिल्ली के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया है।

आईपीएल के पहले ही सीजन में दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 534 रन बनाये थे जो 10 सालों से पहले नंबर पर थे लेकिन कल रात ऋषभ पंत ने 61 रनों की धुआंधार पारी खेलकर गंभीर को पीछे छोड़ दिया है। ऋषभ पंत ने इस सीजन में अब तक कुल 582 रन बनाये है जिसमें 4 अर्धशतक और 1 नाबाद शतक शामिल है।
ऋषभ पंत ने इस सीजन में अब तक सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजी की है इस कारण वो बैटिंग के हर रिकॉर्ड में पहले नंबर पर बने हुए है। हालाँकि इन्होंने पिछले साल के आईपीएल में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 366 रन बनाये थे।

एक नजर इन रिकॉर्ड पर भी जो 2018 के आईपीएल में अव्वल पर है
– सबसे ज्यादा रन: ऋषभ पंत, 12 मैचों में 582 रन और ऑरेंज कैप होल्डर।
– सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले: तो इन्होंने अब तक इस सीजन के 12 मैचों में सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाये है।
– एक मैच में सबसे ज्यादा रन: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 128 रनों की पारी खेल यह रिकॉर्ड भी पंत अपने नाम कर चुके है।
– सबसे ज्यादा चौके: 61 चौके अभी तक ऋषभ पंत के बल्ले से निकल चुके है और पहले नंबर पर है।
The post IPL 2018: आरसीबी के खिलाफ 61 रनों की पारी खेल ऋषभ पंत ने गौतम गंभीर को इस मामले में पीछे छोड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.