Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : केकेआर ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए दावेदारी को की मजबूत

खेल डेस्‍क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के मंगलवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए राजस्थान को अच्छी शुरुआत के बाद भी 19 ओवरों में 142 रनों पर ढेर कर दिया।

कोलकाता पर जीत का धवल कुलकर्णी ने दिया ये मंत्र

केकेआर के अब 13 मैचों से 14 अंक हो गए और उसने प्लेऑफ के लिए अपने कदम लगभग मजबुत कर लिया है। क्रिस लिन (45), कप्तान दिनेश कार्तिक (नाबाद 41) और सुनील नरेन के सात गेंदों में 21 रनों की बदौलत 18 ओवरों में चार विकेट जीत हासिल कर लिया।

कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने राजस्थान की पारी 19 ओवरों में 142 रनों पर सिमट गई। राजस्थान को जोस बटलर 39 रन और राहुल त्रिपाठी 27 रन ने अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन उसके बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके और टीम बड़े स्कोर नही बना सकी।

source google