Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: चेन्नई और हैदराबाद के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले में इन 6 खिलाड़ियों पर होगी सबकी नज़र

आईपीएल के 11वें सीजन में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दो बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद पहले क्वालीफायर में मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी. इस मैच के दौरान विशेष कर छ खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें रहेंगी.

केन विलियमसन (कप्तान, सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है. वह रन बनाने के मामले में ऑरेंज कैप रिषभ पंत से सिर्फ 23 रन ही पीछे हैं. विलियमसन 661 रन अभी तक बना चुके हैं. ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स के फैन्स की नजरें केन विलियमसन पर टिकी होंगी.

शिखर धवन (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में शिखर धवन का अहम रोल रहता है. अभी तक शिखर धवन ने भी अपनी जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाया है. इस मैच भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी.

राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स की गेंदबाजी सबसे ज्यादा मजबूत है. राशिद खान टीम की गेंदबाजी को और अधिक ताकत देते हैं. ऐसे में सनराइजर्स के फैन्स चाहेंगे कि वह अपनी खतरनाक गेंदबाजी से इस मैच में ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालें. वह अभी तक 14 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं.

सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स)

सुरेश रैना टी-20 के बड़े प्लेयर्स में से एक हैं. अहम मुकाबले में टीम को उनसे काफी उम्मीद होगी. इस बार वह अच्छी फॉर्म में भी नज़र आए हैं. ऐसे में वह इस बड़े मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं.

शेन वाट्सन 

बॉल और बैट दोनों से शेन वाट्सन अभी तक दमदार प्रदर्शन करते आए हैं. इस सीजन में वह एक सतक भी जड़ चुके हैं. वाट्सन ऐसे प्लेयर हैं जो अकेले ही मैच के रुख को बदल सकते हैं. वह अभी तक 13 मैचों 438 रन बना चुके हैं.

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, चेन्नई सुपर किंग्स)

धोनी ने आईपीएल सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी की है. वह लगातर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी तक धोनी 14 मैचों में 446 रन बना चुके हैं. एक बड़े मैच मैच में धोनी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

The post IPL 2018: चेन्नई और हैदराबाद के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले में इन 6 खिलाड़ियों पर होगी सबकी नज़र appeared first on SportzWiki Hindi.