आईपीएल का यह सीजन काफी रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है. कौन सी टीम इसका खिताब अपने नाम कर ले कुछ भी कहा नहीं जा सकता. इसका सबसे अच्छा उदाहरण है मौजूदा आईपीएल की विजेता टीम मुंबई इंडियन्स. मुंबई ने शानदार प्रदर्शन कर के आईपीएल के इस सीजन में वापसी की है.
कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद मुंबई ने की वापसी

मुंबई ने कल ईडन गार्डन में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच खेला. इस मैच में मुम्बई ने कोलकाता को 102 रन से हरा दिया. इसमें ईशान किशन ने 21 गेंदों में 62 रन बनाकर साथ ही लगातार 4 छक्के जड़कर जीत में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ मुंबई के प्लेऑफ में जाने का रास्ता भी मजबूत हो गया.
इस जीत के साथ ही मुंबई का नेट रनरेट बढ़कर 0.529 हो गया है. अब कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के दस मैचों में 10 अंक है, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर मुंबई पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर पहुँच गई है.
प्लेऑफ में जाने की हो रही है तैयारी

मुंबई को प्लेऑफ में जाने के लिए अब नेट रन रेट आड़े नहीं आएगा. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को अपने बाकी बचे सभी तीन मैच जीतने होंगे. जिसमें से दो तो उनके घरेलू मैदान वानखेड़े में खेले जाएंगे.
13 मई को मुंबई अपने घरेलू मैदान वानखेड़े पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. उसके बाद 16 मई को उनका सामना किंग्स इलेवन पंजाब से इसी मैदान पर होगा. 20 मई को मुंबई को दिल्ली डेयरडेविल्स से उनके होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला पर मैच खेलना है.
मुंबई का इस आईपीएल में सफ़र

- मुंबई को चेन्नई ने 1 विकेट से हराया
- मुंबई को हैदराबाद ने 1 विकेट से हराया
- मुंबई को दिल्ली ने 7 विकेट से हराया
- मुंबई ने आरसीबी को 46 रन से हराया
- मुंबई को राजस्थान ने 3 विकेट से हराया
- मुंबई को हैदराबाद ने 31 रनों से हराया
- मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
- मुंबई को आरसीबी ने 14 रनों से हराया
- जीत की हैट्रिक लगाकर की जबर्दस्त वापसी
- मुंबई ने किंग्स पंजाब को 6 विकेट से हराया
- मुंबई ने कोलकाता को 13 रनों से हराया
- मुंबई ने कोलकाता को 102 रनों से हराया
इसी के साथ ही लगातार जीत के बाद भी मुंबई को अभी लगातार टीम जीत की दरकरार है. साथ ही मुंबई के फैन्स के लिए नई उम्मीद जाग गयी है. वह 3 बार की आईपीएल विजेता टीम को 1 बार फिर खिताब जीतते हुए जरूर देखना चाहेंगे.
यहाँ देखे पॉइंट टेबल:

The post IPL 2018: सभी 8 टीमो का प्ले ऑफ में पहुंचने का अब ये है समीकरण appeared first on SportzWiki Hindi.