Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: पिंक ड्रेस में जॉस बटलर ने खेली 95 रनों की पारी अब कही ये भावुक बात

इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में कल रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें जॉस बटलर की एक बार शानदार बल्लेबाजी के चलते मुकाबला 4 विकेटों से जीत लिया और अब राजस्थान की टीम प्लेऑफ़ की रेस में बनी हुई है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यह लगातार दूसरी जीत हासिल की है इससे पहले इसी मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हराया था और अब चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पुणे में मिली हार का अच्छा बदला लिया है।

इससे पहले आपको बता दें कि कल खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करना चुना। इस तरह चेन्नई की तरफ से ओपनिंग इस मैच में फिर से अम्बाती रायडू और शेन वॉटसन ने की लेकिन इस बार शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 के स्कोर पर ही पहला विकेट गिर गया था, क्योंकि रायडू ने 12 रन बनाये और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए।

जीत के बाद इन्होंने अपनी ख़ुशी सोशल मीडिया द्वारा भी जाहिर की है, जी हाँ, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है, “कल की एक रात विशेष रात रही, हम एक टीम के रूप में लड़ते रहे! साथ ही कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान का समर्थन किया और हमें अच्छा सपोर्ट मिला।”
177 रन बनाने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत इस मैच में जोस बटलर के साथ बेन स्टोक्स ने की और अच्छी शुरुआत रही और पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

इसके बाद छोटी-छोटी भागीदारियां होती गयी, लेकिन आखिर में अगर कृष्णप्पा गौतम ने कैमियो रोल में बल्लेबाजी नहीं की होती तो शायद मैच हाथ से निकल सकता था लेकिन उन्होंने 4 गेंदों पर 13 रन बनाकर चेन्नई की हार निश्चित कर दी थी।

इस तरह विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने नाबाद 95 रन बनाये और राजस्थान रॉयल्स को आखिरी गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीता दिया।

The post IPL 2018: पिंक ड्रेस में जॉस बटलर ने खेली 95 रनों की पारी अब कही ये भावुक बात appeared first on SportzWiki Hindi.