Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018, DD vs RR: आज घर में वापसी करना चाहेगी दिल्ली

नई दिल्ली: नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में यहां अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर पिछले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। गौतम गंभीर के कप्तानी से इस्तीफे के बाद नए कप्तान श्रेयस ने घरेलू मैदान पर पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 40 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली थी और दिल्ली ने इस मैच को 55 रन से जीता था। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि कप्तान के बदलते ही दिल्ली की किस्मत भी बदल गई है लेकिन दिल्ली को एक बार फिर से पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 13 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम जीत की पटरी से नीचे उतर गई।