Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 FINAL : टॉस रिपोर्ट: टॉस जीतकर धोनी ने बताया ऐतिहासिक मैच में पहले गेंदबाजी करने का कारण, टीम में मिली दिग्गज को जगह

आईपीएल 2018 का फाइनल मैच आज 27 मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है.

आपकों बता दे, कि जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल का खिताब दो बार साल 2010 व 2011 में जीत चुकी है. वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल का फाइनल एक बार साल 2016 में जीत चुकी है.

चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी 

आपकों बता दे, की चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 9 मैच खेले गये है. जिसमे से 7 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते है और 2 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते है.

आईपीएल 2018 में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 3 मुकाबले खेले गये है और तीनों ही मुकाबलों को चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता है.

पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस बार जमकर रन बने है. यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है. इसलिए यह कहा जा सकता है, कि आज का फाइनल मैच एक हाई स्कोरिंग मैच होगा. वानखेड़े स्टेडियम की विकेट एक फ्लैट विकेट दिख रही है. जिसके चलते यह कहा जा सकता है, कि इस पिच पर आज जमकर रन बनेंगे. दोनों ही टीमों के बल्लेबाज इस पिच का फायदा उठा कर जमकर रन बना सकते है.

माइकल क्लार्क ने कहा, कि

“पिच की सतह काफी अच्छी दिख रही है, ऐसा लग रहा है, कि इस पर अभी कुछ देर पहले ही पानी डाला गया है. मुझे उम्मीद है, कि इस ऐतिहासिक मुकाबले में एक बड़ा स्कोर स्कोरबोर्ड पर नजर आ सकता है.”

चेन्नई ने जीता टॉस 

आपकों बता दे, कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले फाइनल मैच का टॉस हो गया है और इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

धोनी ने कहा, कि “हमे लगता है, कि हम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सकते है, हम दबाव में और अच्छी बल्लेबाजी करते  है.”

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

Sunrisers Hyderabad (Playing XI): Shikhar Dhawan, Shreevats Goswami(w), Kane Williamson(c), Shakib Al Hasan, Deepak Hooda, Yusuf Pathan, Carlos Brathwaite, Rashid Khan, Bhuvneshwar Kumar, Siddarth Kaul, Sandeep Sharma

Chennai Super Kings (Playing XI): Shane Watson, Faf du Plessis, Suresh Raina, Ambati Rayudu, MS Dhoni(w/c), Dwayne Bravo, Ravindra Jadeja, Deepak Chahar, Karn Sharma, Shardul Thakur, Lungi Ngidi

The post IPL 2018 FINAL : टॉस रिपोर्ट: टॉस जीतकर धोनी ने बताया ऐतिहासिक मैच में पहले गेंदबाजी करने का कारण, टीम में मिली दिग्गज को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.