स्पोर्ट्स डेस्क:कल आईपीएल के 41 मैच में मुंबई ने कोलकाता को 102 रन से हरा दिया और इस आइपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बचा ली है। मुंबई ने 22 मैचों में से कोलकाता को 18 बार हराया है और 2015 के बाद कोलकाता कभी भी मुंबई को हरा नहीं पाई है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो किसी दूसरी टीम के नाम नहीं है।
आइपीएल के इतिहास में कोलकाता को पहली बार 100 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। कल के मैच में मुंबई ने 102 रन से हराया तो इससे पहले भी मुंबई ने ही 65 रन से हराया था। कल के मैच में कोलकाता के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा लेकिन मुंबई के एक खिलाड़ी ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
इशान किशन ने 17 गेंदों में 50 रन बनाकर ईडन में सुनील नारायण के रिकार्ड की बराबरी करने के साथ इशान ने कीरोन पोलार्ड और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजोें के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। इस पारी के लिए इशान को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
Herald