Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: आज KKR के सामने होगी CSK के जीत के रथ को रोकने की चुनौती, ये हैं संभावित प्लेइंग इलेवन

आज आईपीएल में 33वां मैच चन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रात आठ बजे खेला जाएगा। कोलकाता की टीम को यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, अगर कोलकाता यह मैच हारती है तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। 

इसके साथ ही दो साल बाद चन्नई की टीम ने वापसी की है, शानदार प्रदर्शन कर रही है और यही चीज कोलकाता के लिए चुनौती सबित हो सकती है। चन्नई की टीम इस लीग में सभी टीमों के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। 

ये भी पढ़े: IPL 2018: रोमांचक मैच में दिल्ली ने रायल्स को 4 रन से हराया, नाकआउट की उम्मीद बरकरार

चन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

अगर चन्नई की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात कर तो इस लीग में कई रोमांचक मैच में जीत हासिल की है, इसके साथ ही टीम के लिेए सबसे अच्छी खबर है कि धोनी अपने पूराने रूप में आ गए है। उन्होंने अब तक पूरी लीग में कुल 286 रन बनाए है। 

इस टीम में एक और बल्लेबाज अंबति रायडू ने भी इस लीग जमकर बल्लेबाजी की है, उन्होंने इस लीग में 370 रन बनाए है। आईपीएल की शुरूआत में रायडू को सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल किया था, मगर डु प्लेसिस के आने के बाद ही उन्हें मध्यक्रम रखा गया और वहां भी उनके बल्ले से खुब रन निकले। 

चन्ऩई सुपर किंग्स की बात करे तो सभी बल्लेबाजों टीम के लिए रन बनाए और कई अहम मैचों में अपनी टीम को मैच भी जीताए है, मगर सुरश रैना इस लीग में कुछ खास नहीं कर पाए है और साथ ही अपने प्रदर्शन को सही नहीं रख पाए है। 

चन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी

 चन्नई के गेंदबाजों ने भी इस लीग में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें ड्वेन ब्रावो ने घातक गेंदबाजी की थी। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के लुंगी नगीदी ने आईपीएल की शुरुआत में ही अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। इस टीम के स्पिनर ईमरान ताहिर ने भी अच्छी गेंदबाजी की है और पिछले मैच में डेब्यू करने वाले एम. आसिफ ने भी सबको प्रभावित किया है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी 

कोलकाता की टीम ने अपने पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी, इस जीत के साथ ही टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी क्रिस लिन की है, अगर लिन के साथ नरेन बल्लेबाजी करने आते है तो यह चन्नई के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते है। इसके अलावा कोलकाता की टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक और रोबिन उथप्पा ने भी इस लीग में शानदार बल्लेबाजी की है। 

अगर गेंदबाजी की बात करे तो कुलदीप यादव, पीयूष चावला और नरेन ने काफी घातक गेंदबाजी की है, चन्नई की टीम के लिए काफी बड़ा खतरा साबित हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन, शिवम मावी, टॉम कुरेन है, इस सभी गेंदबाजो ने इस आईपीएल सीजन में घातक गेंदबाजी की है। 

ये भी पढ़े: IPL 2018: कोहली ने बर्थडे पर वाइफ को जीत का तोहफा देने के बाद ये कहा, पत्नी अनुष्का शर्म से गई लाल

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का रिकॉर्ड चन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ काफी निराशाजनक रहा है, अब तक दोनों टीमों के बीच 19 मैच खेले गए है, जिसमें चन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैच में जीत हासिल की है और कोलकाता ने 7 मैच जीते है। 

संभावित टीमें: 

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमान गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, केमरन डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, ईशांक जग्गी, टॉम कुरेन। 

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, अंबति रायडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, दीपक चहर, लुंगी नगीदी, के.एम. आसिफ, कनिष्क सेठ, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, एन. जगादेसन।