Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018-RRvsKXIP: राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो का मुकाबला

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने होगी।

srh

पॉइंटस टेबल में आखिरी स्थान पर लुढ़क चुकी राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर है। करो या मरो के मुकाबले में वो चाहे जैसे भी पंजाब पर जीत दर्ज करने के इरादे से ही उतरेगी।

लगातार तीन हार ने रॉयल्स की कमजोरियों को उजागर कर दिया है जिन्हें खेल के हर विभाग में सुधार करने की जरूरत है। उनका सामना पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली पंजाब की टीम से है जो तालिका में तीसरे स्थान पर है। इंदौर में हुए मैच को पंजाब ने आसानी से छह विकेट से जीता था।

बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम ऐसी स्थिति में आ गई है जहां से उसे प्ले आफ्स की दौड़ में बने रहने के लिए हर मैच जीतना होगा और यह भी प्रार्थना करनी होगी कि दूसरे मैचों के नतीजे उसके अनुकूल रहे।

वहीं दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली पंजाब की टीम पिछले मैच में राजस्थान को मात देकर जीत की राह पर लौट आई है। एक और जीत के साथ वह टॉप चार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। पंजाब अगर कल बड़े अंतर से जीतता है तो वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ सकता है।

मैच की जगह- मैच जयपुर के सवई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का वक्त- मैच रात आठ बजे शुरू होगा।

लाइव टेलिकास्ट- सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है।

लाइव स्ट्रीमिंग- सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी।

The post IPL 2018-RRvsKXIP: राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो का मुकाबला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.