आईपीएल सभी के लिए काफी पसदंदीदा टूर्नामेंट बन गया है. इसमें हर खिलाड़ी किसी न किसी तरह से अपना नाम करने की कोशिश करता है. साथ ही इसमें रोज़ नए रिकॉर्ड बनते हैं. यह एक ऐसा मंच है जिसमें खिलाड़ी निजी तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर के अपनी जगह फिक्स करने में लगे रहते हैं. साथ ही कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके बाद उन्हें भूल पाना मुश्किल सा हो जाता है.
ऐसा ही कुछ कल यानी 20 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला. मैच मसीन चेन्नई ने 5 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. इसी के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब प्ले ऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गयी.
क्रिस गेल ने दिखाई ईमानदारी

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुई इस टक्कर में पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 53 रन से जीतना जरूरी था. मगर पंजाब की टीम चेन्नई से सामने सिर्फ 153 रन का लक्ष्य ही निर्धारित कर सकी. पहले ओवर में पंजाब ने सिर्फ सात रन बनाए. दूसरे ओवर में स्ट्राइक पर क्रिस गेल आ गए. ओवर की दूसरी ही गेंद पर लुंगी एंगीडी की एक गेंद विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों आउट हो गए. कैच आउट की हल्की सी अपील हुई जिसे अंपायर ने नकार दिया. मगर इसके पहले कि विपक्षी टीम डीआरएस के बारे में सोच भी पाती क्रिस गेल डगआउट की ओर चल पड़े.
सभी ने की गेल की जमकर तारीफ

इसके चलते मैदान पर कमेंटेटर से लेकर सोशल मीडिया पर फैंस तक सभी क्रिस गेल की ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैें. किसी ने इसे खेल भावना की मिसाल बताया तो किसी ने लिखा कि क्रिस गेल तुमने दिल जीत लिया है. क्रिस गेल ने जो किया वह शायद ही अब तक किसी खिलाड़ी ने किया हो. उनका यह अंदाज सभी को बहुत ज्यादा भा गया. मैच हारने के बाद भी लोग क्रिस गेल की तारीफों के पुल बंधने से पीछे नहीं हटे.
यहाँ देखे वीडियो:
Gayle’s act of a gentleman – Fairplay at its best https://t.co/bL6xDFp67t
— vinay (@eevinay98) May 21, 2018
The post IPL 2018: हार गयी किंग्स XI पंजाब लेकिन क्रिस गेल ने अपनी ईमानदारी से जीत लिया धोनी समेत सभी का दिल, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.