Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : इस खिलाड़ी के कारण आया ईडन के मैदान में आया रनों तूफान और बढ़ी मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद

स्पोर्ट्स डेस्क:कल आईपीएल 11 का 41वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में मुंबई और कोलकाता के बीच खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 210 रनों स्कोर खड़ा किया। लेकिन 210 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम मात्र 108 रनों पर ढ़ेर हो गई और मुंबई ने यह मैच 102 रन से जीत लिया।

कल के मैच में मुंबई की जीत के हीरो उसके विकेटकीपर खिलाड़ी ईशान किशन रहे ईशान ने 62 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को एक विशाल स्कोर खड़ा करने में योगदान दिया। ईशान ने 21 गेंदों का सामना करने 62 रनों की पारी खेली और इस पारी के 56 रन तो केवल चौके-छक्के से बनाए थे और उन्होंने इस पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए।

मैन ऑफ द मैच रहे ईशान ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जी​सके लिए उनको मैन आॅफ दा मैच भी चुना गया था। कल की रिकॉर्ड जीत के साथ मुंबई इंडियंस टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है और उसकी प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है।



Herald