जयुपर। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल के 43वें मुकाबले में सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में प्लेऑफ की संभावनाएं भी राजस्थान रॉयल्स ने जारी रखी है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे।
क्या राजस्थान के सामने कैप्टन कूल धोनी दिखा पाएंगे अपने बल्ले का गुस्सा!
राजस्थान रॉयल्स ने एक गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकारर रखा है। जोस बटलर 95 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होने 11 चौके और दो छक्के लगाए थे।
इस मैच में चेन्नई के बल्लेबाजी सुरेश रैना ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन कुछ देर बाद ही रैना का विकेट 119 के कुल स्कोर पर गिरा। इसके बाद धोनी और सैम बिलिंग्स ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। धोनी 33 रनों पर नाबाद लौटे। बिलिंग्स ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 27 रनों की पारी खेली।