Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : बेकार गया ऋषभ पंत का शतक, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई दिल्ली

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में गुरुवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जहाँ सनराइज़र्स ने अंक तालिका में पहले स्थान पर अपने कदम और अधिक मजबूत कर लिए है वहीं दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली की टीम ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन की मदद से 187 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। पंत ने अपनी शतकीय पारी में 15 चौके और 7 छक्के लगाए। पंत ने दिल्ली के पारी के आखिरी ओवर में कुल 26 रन बनाये। यह पंत के आईपीएल करियर का पहला शतक है। हैदराबाद की तरफ से शाकिब अल हसन ने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत ख़राब रही और उसने दूसरे ही ओवर में एलेक्स हेल्स का विकेट गँवा दिया लेकिन इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन और शिखर धवन ने शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए 19वें ओवर में टीम को जीत दिला दी। जहाँ धवन ने सिर्फ 50 गेंदों में 92 रन बनाये वहीं विलियम्सन ने भी 53 गेंदों में 83 रन की पारी खेली।

कल के मैच के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 11 मैचों में 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है वहीं दिल्ली की टीम 11 में से केवल 3 मुकाबले जीतकर 6 अंको के साथ अंतिम स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है।



Herald