Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: प्लेऑफ के लिए आज रहाणे और कार्तिक में होगी जबरदस्त टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क:कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए आज का मैच प्लेऑफ में जाने के​ लिए अहम मैच हो सकता है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। कोलकाता और राजस्थान आइपीएल में अब तक 14 मैच खेले है जिनमें दोनों टीमों ने सात-सात मैच जीते है।

केकेआर और रॉयल्स के दोनों के 12 अंक है और दोनों ही ने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। आज के मैच से वीजेता टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बढ़ सकती है और हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में जानेे का रास्त लगभग बंद हो सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले तीनों मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई है। इस आईपीएल में बटलर ने लगातार 5 बार अर्द्धशतकीय पारी खेली है। केकेआर के सुनील नरेन भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।



Herald