खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग टी20 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए रोमामचक मैच में आठ विकेट की जीत से प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है।
कोहली के सामने दिल्ली डेयर डेविल्स की विराट चुनौती
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज अम्बाती रायुडू (नाबाद 100) के शतक और शेन वाटसन (57) ने अर्धशतक जमाया दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 134 रन की भागीदारी रही। चेन्नई सुपरकिग्स खेले गए मैंच को जीत कर 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वही सनराइजर्स हैदराबाद जो 12 मैचों में 18 अंक प्राप्त करके पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है।
हैदराबाद ने धीमी शुरूआत से शिखर धवन (79) और केन विलियमसन (51) के अर्धशतकों दोनों के बीच 123 रन की साझेदारी की मदद से चार विकेट पर 179 रन बनाकर स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में चेन्नई ने यह लक्ष्य 19 ओवर में दो विकेट पर 180 रन बनाकर हासिल कर लिया।