Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: खुद को गब्बर कहते रहते है शिखर धवन लेकिन जब रणवीर सिंह ने कहा तो धवन ने दिया कुछ ऐसा जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने अपने ग्यारह मैचों में नौ मौकों पर जीत हासिल की है और बाद में प्लेऑफ के लिए अर्हता प्राप्त करने वाली पहली टीम बन गई है। फ्रेंचाइजी ने अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी को यही उम्मीदें है कि इस बार का खिताब हैदराबाद अपने नाम कर सकता है। जीत के बाद रणवीर सिंह ने भी मजेदार कमेन्ट करते हुए मजे लिए है।

कल, उन्होंने नई दिल्ली में फिरोज शाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स (डीडी) के खिलाफ मैच खेला और 9 विकेट से जीत हासिल की। वे अंक तालिका के अपने शीर्ष स्थान पर बने हुए है। केन विलियमसन टॉस गये थे और डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी करना पसंद किया। लेकिन यह हैदराबाद के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ।

शिखर धवन और अभिनेता रणवीर सिंह की मजेदार चैट

जीत के बाद शिखर धवन ने कप्तान केन विलियम्सन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने फिरकी ली और उन पर कमेंट कर दिया। उन्होंने कमेंट करते हुए उन्हें “गबरू गब्बर” कहा है तो वापस धवन ने भी उन्हें अच्छी खासी रिप्लाई दी लिखा, “थैंक्स खिलजी साहब”। इस तरह दोनों में अच्छी मजेदार चैटिंग हुई है।

शाकिब अल हसन ने जेसन रॉय और पृथ्वी शॉ दोनों सलामी बल्लेबाजों आउट करके मुश्किलों में डाल दिया। हालांकि, ऋषभ पंत के रूप में एक तूफान बाकी था, तो बाद में उन्होंने घातक बल्ल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 128 रनों की पारी खेल डाली, जिसमें 15 चौके और सात छक्के भी शामिल थे।

188 रनों का पीछा करते हुए, सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट महज 15 रनों के योग पर गिर गया जिसमें 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बाद में कप्तान विलियम्सन और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने आक्रामकता के साथ सावधानी बरतते हुए बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 9 विकेटों से ही मैच जीता दिया।

The post IPL 2018: खुद को गब्बर कहते रहते है शिखर धवन लेकिन जब रणवीर सिंह ने कहा तो धवन ने दिया कुछ ऐसा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.