Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-11 के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हैदराबाद ने आज के मैच के लिए दो परिवर्तन कर भुवनेश्वर कुमार और क्रेग ब्रैथवेट को टीम में जगह दी है। केकेआर ने भी अपनी टीम में एक परिवर्तन करते हुए पीयूष चावला को टीम में शामिल किया है।

कोलकाता 13 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसे प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा।

टीमें:

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब-अल-हसन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, श्रीवत्स गोस्वामी और एलेक्स हेल्स।

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, शुभमन गिल और जेवॉन सियरलेस



Herald