Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: आज चेन्नई और राजस्थान मैच में टॉस की होगी अहम भूमिका, जाने किसकी मददगार होगी जयपुर की सवाई मानसिंह स्टेडियम

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस आईपीएल में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाने वाला है जो कि दोनों ही टीमों का इस सीजन का 11-11 वां मुकाबला है। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को हराया था जो कि पुणे के एमसीए स्टेडियम पर खेला गया था।

यह मुकाबला राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाने वाला है तो इस स्टेडियम के रिकॉर्ड पर भी नजर डालते है। यह मैच आज रात्रि 8 बजे से खेला जाने वाला है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में अब तक यहाँ सवाई मानसिंह स्टेडियम पर कुल 5 मैच खेले गये है जिसमें राजस्थान ने 3 में जीत हासिल की है तो 2 में हार मिली है और आज खेला जाने वाला छठा मैच होगा और इसके बाद एक और मैच खेला जाएगा।

आईपीएल में अब तक खेले गए इतने मैच

सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में आईपीएल में अभी तक 38 मैचों का ही आयोजन किया गया है और यह आज का मुकाबला 39 वां होगा। इन खेले गए 38 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की स्थिति खराब रही है क्योंकि अब तक महज 13 ही मुकाबलों में जीत हासिल की है।

वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक 25 मैच जीते है तो आज दोनों टीमों की कोशिश यही रहेगी कि टॉस जीते और पहले गेंदबाजी करने का फैसला करें क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम की स्थिति हमेशा अच्छी रही है।

कैसा रहता है औसतन स्कोर

आईपीएल के दौरान यहाँ का औसतन स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं रहता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर 155 के आसपास रहता है जो कि कोई बड़ा स्कोर नहीं है। तो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर 142 रहता है।

बेस्ट और सबसे कम स्कोर

सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में अभी तक आईपीएल के दौरान एक बार भी 200 तक का स्कोर नहीं बन पाया है और अब तक बेस्ट स्कोर 197 रन है जो 2008 के आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था और 65 रनों से जीत हासिल की थी।

तो सबसे कम स्कोर यहाँ पर मुंबई इंडियंस के नाम है जिन्होंने राजस्थान के 179 रनों का पीछा करते हुए 92 रन बनाये थे और ऑल आउट हो गये थे। तो यह ग्राउंड बड़े स्कोर तौर पर ख़ास तो इस कारण ही रहा है कि लक्ष्य का पीछा नहीं किया जा सका है।

The post IPL 2018: आज चेन्नई और राजस्थान मैच में टॉस की होगी अहम भूमिका, जाने किसकी मददगार होगी जयपुर की सवाई मानसिंह स्टेडियम appeared first on SportzWiki Hindi.