स्पोर्ट्स डेस्क:राजस्थान रॉयल्स में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जोस बटलर और बेन स्टोक्स टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। कल के मैच में रॉयल्स को कोलकाता से मिली हार के बाद और अब इन दोनों खिलाड़ियों के जाने से अब रॉयल्स का प्लेआॅफ का रास्ता बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है।
जोस बटलर ने लगातार 5 अर्धशतक लगाकर राजस्थान को प्लेआॅफ में जाने का रास्ता आसान कर दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम में किया था।
इन दोनों खिलाडियों के जाने से राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कमजोर होगी और राजस्थान को अपने आखिरी मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा। इंग्लैंड ने बटलर को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया है।
Herald