Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : अगले साल ये तीन खिलाड़ी हो सकते है दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए आईपीएल के कुछ सीजन बेहद निराशाजनक रहे थे लेकिन इसके बाद फ्रैंचाइज़ी के द्वारा गौतम गंभीर को कपतान बनाने और ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे युवा खिलाडियों की मौजूदगी में टीम मजबूत नजर आ रही थी। हालाँकि टीम के लिए आईपीएल का ये सीजन भी कुछ ख़ास नहीं रहा और पहले छह मुकाबलों में से टीम को पांच में हार का सामना करना पड़ा।

हालाँकि टीम प्ले ऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई लेकिन ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम आईपीएल के अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और इसके लिए मैनेजमेंट अगले साल कुछ खिलाडियों को बाहर कर सकती है। आइये जानते है कौनसे खिलाडी अगले साल दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से बाहर हो सकते है।

जूनियर डाला - जूनियर डाला भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के 3 मैचों में 7 विकेट लेकर सुर्ख़ियों में आये थे। हालाँकि आईपीएल नीलामी में किसी भी टीम ने डाला को अपनी टीम में शामिल नहीं किया था लेकिन क्रिस मोरिस के चोटिल होने के बाद दिल्ली ने मोरिस की जगह जूनियर डाला को टीम में शामिल किया था। इसके बावजूद डाला ने टीम के लिए केवल एक मैच खेला और उसमें कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सके। आईपीएल के अगले सीजन में क्रिस मोरिस की वापसी के साथ टीम मैनेजमेंट शायद डाला को रिटेन नहीं करेगी।

लियाम प्लंकेट - प्लंकेट के लिए 2017 बहुत अच्छा रहा था और इस दौरान प्लंकेट ने 18 मैचों में 36 विकेट लिए थे। कागिसो रबाडा के चोटिल होने के बाद दिल्ली ने उन्हें अपने टीम में शामिल किया था। प्लंकेट ने अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत बहुत शानदार की थी और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद प्लंकेट का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा और अगले छह मैचों में सिर्फ एक विकेट ले सके। इस तरह प्लंकेट ने 7 मैचों में 9 से ज्यादा इकॉनमी के साथ 4 विकेट ही लिए।

गौतम गंभीर - आईपीएल शुरू होने से पहले गौतम गंभीर ने अपनी घरेलू टीम के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की थी और दिल्ली फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें 2.8 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया और कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा। हालाँकि गंभीर के लिए आईपीएल का ये सीजन खराब रहा और वे 6 मैचों में सिर्फ 97 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 85 रन ही बना सके। इसके अलग गंभीर में छठे मैच के बाद कप्तानी भी छोड़ दी थी। अब यह कहा जा सकता है कि गंभीर शायद ही खिलाडी के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे।



Herald